Anp News बालको में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

Anp News Live Korba भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से मितान भवन में "मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन" विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित करीब 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

राजयोग मेडिटेशन से मानसिक संतुलन का संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू से आए बीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई और बीके संजीव भाई ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मबल, भावनात्मक संतुलन और राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्य परिवेश में मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को तनाव से मुक्त कर सकारात्मक सोच और बेहतर कार्य क्षमता विकसित करने में सहायक होता है।

सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवनशैली पर जोर

कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट भारतेंदु पांडे सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान बीके बिंदु दीदी, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके विद्या दीदी, बीके ज्योति दीदी और बीके जितेश्वरी दीदी ने आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने पर प्रेरक विचार साझा किए।

प्रतिभागियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने सकारात्मक सोच, नशामुक्त जीवनशैली और नियमित राजयोग मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

बालको की यह पहल कर्मचारियों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में कंपनी की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Related Post