Anp news 12 साल, जनविश्वास और जनसेवा: कोरबा में मोदी के नाम गूंजे जयकारे

Anp News Live Korba प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले में गौरव दिवस मनाया। इस अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्र की समृद्धि और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 17 स्थित हनुमान मंदिर, ढोढ़ीपारा में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संकटमोचक भगवान हनुमान के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप किया गया तथा राष्ट्र कल्याण और प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व के लिए महाआरती संपन्न हुई। मंदिर परिसर "जय श्रीराम", "जय हनुमान" और "भारत माता की जय" के जयघोषों से गूंज उठा।

इस अवसर पर गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की सोच से देशवासियों का अटूट विश्वास जीता है।

उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार जनता का समर्थन प्राप्त कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनविश्वास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रितु चौरसिया, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, संजय शर्मा, नरेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post