अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संरक्षक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के रायपुर प्रवास के दौरान कोंडागांव जिला अध्यक्ष की घोषणा

कोंडागांव/रायपुर, 29 नवंबर 2025| अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संरक्षक एवं हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. तोगड़िया ने स्वस्थ हिंदू, समृद्ध हिंदू और सुरक्षित हिंदू का संदेश देते हुए समाज में जागरूकता और एकता का अलख जगाया।

 

इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कोंडागांव के नए जिला अध्यक्ष के रूप में समीर दुबे की आधिकारिक घोषणा की गई। मंच से उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रोताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

Uploaded Image

समीर दुबे को संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए डॉ. तोगड़िया सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे जिले में हिंदू एकता, सेवा और सामाजिक सदभाव के कार्यों को नई गति देंगे।

 

कार्यक्रम में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Related Post