अंदकुरी गांडा समाज की फरसगांव में बैठक संपन्न, जल्द होगा युवा परिचय सम्मेलन एवं छात्र-छात्रा सम्मान समारोह

कोंडागांव, 11 जून 2025: अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति, कोंडागांव की जिला स्तरीय बैठक आज बुधवार दोपहर 2 बजे ब्लॉक फरसगांव के मंडी प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन समाज के युवा जिलाध्यक्ष विरेंद्र बघेल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के सभी प्रमुख प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की ओर से युवा-युवती परिचय सम्मेलन एवं छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय मंच प्रदान किया जाएगा।

 

साथ ही, बैठक में यह भी घोषणा की गई कि कोंडागांव के सरगीपाल पारा में नवनिर्मित अंदकुरी गांडा समाज भवन का भव्य लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया जाएगा। यह भवन समाज की गतिविधियों और आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

 

बैठक में समाज के वरिष्ठ प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षगण एवं सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Post