जिला कोण्डागांव में एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

कोण्डागांव, 10 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रेरित होकर एवं माओवादियों की खोखली विचारधारा व शोषण से त्रस्त एक सक्रिय नक्सली सुकालू राम नाग (उम्र 52 वर्ष), निवासी ग्राम तुमड़ीवाल, थाना पुंगारपाल, जिला कोण्डागांव, ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में आत्मसमर्पण कर दिया।

 

सुकालू राम नाग वर्ष 2003 से माओवादी संगठन से जुड़ा था और 2018 से पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस में सहयोगी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह जिला कोण्डागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

 

सुरक्षा बलों की लगातार कार्यवाहियों और शासन की पुनर्वास नीति के चलते अब नक्सलियों में डर का माहौल है और वे संगठनों को छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

 

आत्मसमर्पण के पश्चात् सुकालू राम नाग को शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि 50,000 रुपये तत्काल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाओं के लिए भी पत्राचार किया गया है।

 

इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.), एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में संचालित किया गया।

 

आपराधिक पृष्ठभूमि:

सुकालू राम नाग वर्ष 2018 में ग्राम तुमड़ीवाल निवासी कटियाराम नाग पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जनअदालत में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने तथा 3.5 लाख रुपये मूल्य की सम्पत्ति लूटने की घटना में शामिल था।

 

इस आत्मसमर्पण के दौरान एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल, डीएसपी (ऑप्स) सतीष भार्गव सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

 

पुलिस द्वारा जारी सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं लगातार जागरूकता अभियानों के कारण आज क्षेत्र

Related Post