एडीईओ परीक्षा 15 जून को, कोण्डागांव जिले के 4065 परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केन्द्र तैयार, कलेक्टर के निर्देश पर लगाए गए इमरजें

कोण्डागांव, 14 जून 2025 – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) परीक्षा का आयोजन रविवार, 15 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। जिले से कुल 4,065 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कोण्डागांव में 14 परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था की गई है।

 

परीक्षार्थियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश वर्जित रहेगा, साथ ही मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटा पूर्व अपने केन्द्र में पहुंचें, ताकि पहचान पत्र से सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा कक्ष में केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

 

मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केन्द्र में लाना पूरी तरह से वर्जित किया गया है।

 

परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केन्द्रों में इमरजेंसी एलईडी बल्बों की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी परीक्षा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

 

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

Related Post