जांजगीर-चाम्पा
आरोपी – दीपक खुंटे उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा
आरोपी के विरूद्ध धारा 75 (1)(i), 351(3), 333 बी.एन.एस.12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/07/25 को शाम करीब 04.00 बजे नाबालिक बालिका अपने घर पर थी तभी आरोपी द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिससे नाबालिक बालिका जोर से चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.07.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
