इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एक महिला से जुड़े गंभीर साइबर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी शनिदेव पंकज (उम्र 24 वर्ष), निवासी ढाबाडीह, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा इंस्टाग्राम पर पीड़िता की अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड कर बदनाम करने का प्रयास किया गया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 240/25, धारा 79, 308(2) बीएनएस तथा IT एक्ट की धारा 67(A) के तहत केस दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

 पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया, जिसमें पीड़िता का आपत्तिजनक कंटेंट इंस्टाग्राम पर अपलोड पाया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), प्रआर विजय निराला और आरक्षक कुलदीप खुंटे की अहम भूमिका रही।

Related Post