नाबालिक बालिका से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा 

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी राजेन्द्र कुमार घसिया उम्र 21 साल निवासी नाथूवा पारा नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

आरोपी के विरूद्ध धारा 64(2) BNS 4,पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 30.6.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Related Post