शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार...

जांजगीर-चांपा

आरोपियों के विरूध्द धारा 295, 351(2),115(2),119(1), 3(5) bns के तहत की गई कार्यवाही

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप कुमार यादव निवासी सिंघरीपारा थाना बलौदा को दिनांक 24.07.2025 को बुडगहन जा रहा था कि बुडगहन देसी शराब भट्टी के पास में रोड किनारे खड़ा था। तभी आरोपियों द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे पैसा नहीं है बोलने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से मारपीट कर करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपियों का पता तालाश कर उनके सकुनत से पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी

01. सूरज पाटले उम्र 24 वर्ष
02. विजय बघेल उर्फ भोंदल उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी पनोरापरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

Related Post