चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार...

जांजगीर चांपा दिनांक 04.06.2025 को अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो सीजी-11-AW-4251 को बलौदा बस स्टैण्ड के पास खड़ी किया गया था, कुछ देर बाद आया तो देखा मोटर सायकल नहीं था जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, जिसकी सूचना पर प्रार्थी बहोर सिंह कवंर निवासी ग्राम बरसाही बाना थाना अकलतरा की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 238/25 धारा 303 (2) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति मो0सा0 बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा है, की सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी लक्ष्मीनारायण श्रीवास को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना दिनांक बस स्टैण्ड बलौदा के पास से मोटर सायकल को चोरी कर ले जाना बताया जिसे बरामद किया जाकर अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड भेजा गया है

Related Post