08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार...

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 02/08/25 को रेड कार्यवाही कर आरोपी धीरज रात्रे खैयापारा पामगढ़ के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 810/₹ रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Post