राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अभाविप प्रतापगढ़ ने किया बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अभाविप प्रतापगढ़ ने किया बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ द्वारा खेल मैदान ऑडिटोरियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला संयोजक विशाल डांगी ने बताया कि अभाविप के खेलो भारत गतिविधि के तहत हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में प्रतापगढ़ में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कृष्णगोपाल शर्मा रहे।

Uploaded Image

शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि व्यक्ति के अंदर टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी ने कहा कि भारत का युवा केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है। आज आप सभी खिलाड़ियों को देखकर विश्वास और भी मजबूत होता है कि आने वाले समय में इस प्रतापगढ़ जिले से भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। Uploaded Image

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। एकल प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में कनुप्रिया सामोता ने प्रथम व उर्वी बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल छात्र वर्ग में शौर्य ने प्रथम तथा आशुतोष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा युगल वर्ग में भव्या और रिद्धिमा ने प्रथम तथा हिमानी और मेहरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र युगल वर्ग में प्रथम स्थान आशुतोष व शौर्य तथा अली मंसूरी व जेनिल सेठिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 17 प्लस युगल छात्र वर्ग में देवराज और सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर कनुप्रिया सामोता व लक्ष्य राणावत रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य निर्णायक श्री कालूराम सामोता, पुष्कर जी सचिन जी और नितिन जी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलता पूर्ण संपन्न हुई।इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख महेंद्र जी शर्मा ,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश जी कसोदानिया, ललित जी शर्मा ,नगर अध्यक्ष नितेश जी भंडारी,भानु प्रताप सिंह जी अरनोद ,प्रान्त कार्यसमिति सदस्य दीपशिखा कुमावत,प्रान्त SFD सह संयोजक कुणाल चौधरी, प्रान्त कला मंच सह संयोजक अमीषा निनामा, हेमलता मीणा, नंदनी माली,देवराज सिंह, सुशीला,शैलेन्द्र,अश्विन राठौड़ आदि कार्यकर्ता व खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Related Post