नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पर दिनांक 05.03.2025 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी लालाराम यादव के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Post