लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला युवक गिरफ्तार...

जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बलौदा पुलिस को सूचना मिला कि बुडगहन बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा हैं कि सूचना पर बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया जहां एक व्यक्ति मिला जो अपने हाथ में लोहे का धारदार तलवार रखा था जिसका नाम पता पुछने पर बलवंत भार्गव निवासी सिंघरीपारा बुडगहन थाना बलौदा बताया जिसको पकडकर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार मिला जिसे जप्त कब्जा पुलिस लिया और थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है...

Related Post