तुमान गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

 सुखनंदन कश्यप |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुमान गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्याम पटेल, पिता लच्छी राम पटेल के रूप में की गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम पटेल कल सुबह से ही घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान गांव के एक किसान ने खेतों की ओर एक महुआ पेड़ पर युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा। इस भयावह दृश्य को देखकर उसने तत्काल गांव वालों को सूचना दी।

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी उरगा थाना पुलिस को दी है।

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Post