महाराणा प्रताप की 485 जयंती पर पीथमपुर मै शोभा यात्रा निकाली गई।

पीथमपुर सेक्टर 1 में रविवार को महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर शौर्य यात्रा निकाली गई। महाराणा प्रताप बस स्टैंड से यात्रा शुरू हुई। सबसे पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

शौर्य यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यह आयशर चौराहा, महू नीमच मार्ग, आजाद चौराहा औरजय नगर, छत्र छाया कालोनी से होते हुए हाउसिंग बोर्ड कम्युनिटी हॉल पहुंची। यात्रा का मुख्य आकर्षण आदिवासी समाज के युवक-युवतियों का नृत्य रहा। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग पर नृत्य प्रस्तुत किया। वही युवा घुड़सवारी करते चल रहे थे।

जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 

कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। राजपूत समाज के साथ बड़ी संख्या में सर्व समाज के जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल हुए। राजपूत समाज ने यात्रा में शामिल सभी स्वजाति बंधुओं का स्वागत और सम्मान किया। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

यह आयोजन महाराणा प्रताप के वीरतापूर्ण जीवन और उनके योगदान को याद करने के लिए किया गया। कार्यक्रम के अंत में करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में पूर्व में रही सरकार ने हमारे साथ विश्वास घात किया है हमारी किस सूत्रीय मांगों में से 18 सूत्रीय मांगों को राजपत्र पर लिखकर देने के बाद भी पूर्ण नहीं की गई है हम वर्तमान सरकार से निवेदन करेंगे किस जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए वरना मध्य प्रदेश में एक बार फिर करणी सेना अपने हक की लड़ाई लड़ेगी।

Related Post