गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसी ही एक और घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तेलीपारा इलाके से सामने आई है, जहां एक नावेल्टी गिफ्ट दुकान में भीषण आग लग गई। यह दुकान "प्रिंस नावेल्टी" नामक व्यावसायिक परिसर में स्थित है।
प्रिंस नावेल्टी में लगी आग वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लगभग 5 दमकल की टीमें पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले इसी तेलीपारा क्षेत्र में गद्दा और फोम के गोदाम में भी आगजनी की घटना घट चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्रवासियों को चिंता में डाल दिया है देखे वीडि
यो
