धतूरा और भलपहरी से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना

कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम धतूरा एवं भलपहरी से श्रद्धालुओं का एक दल धार्मिक यात्रा पर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने हेतु उत्साहपूर्वक प्रस्थान किया।

 

स्थानीय आयोजकों की पहल पर आयोजित इस यात्रा में बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रस्थान के समय गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं को विदा किया गया।

अयोध्या पहुंचकर दल द्वारा रामलला के दर्शन-पूजन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए जाएंगे।

 

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा आपसी सद्भाव, आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रही है। यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना करते हुए गांववासियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Related Post