पाली में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब — भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा नगर

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

गांधी चौक से यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने तिरंगा लहराकर किया। बैंड की धुनों और गगनभेदी नारों के बीच सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और आम नागरिक शामिल हुए।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान घरों व दुकानों से लोगों ने तिरंगे को सलामी दी, फूल बरसाए और उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

नेताओं ने देश के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सभी को तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति निष्ठा का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

तिरंगे की लहराती छटा और देशभक्ति से सराबोर नारों ने यह दिन पाली की इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर दिया।

Related Post

Hg