पकरिया से गुम 4 वर्षीय बालक को बिलासपुर से सकुशल खोज निकाला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

 थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से लापता हुए 4 वर्षीय मासूम लव कुमार कश्यप को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खोज निकाला। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर है और बोल नहीं पाता। सुबह 11 बजे घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर बच्चे की जानकारी ली। इसके बाद उनके नेतृत्व में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

रात में ही पता चला कि गुम बच्चा बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल, उनकी टीम और साइबर सेल तुरंत बिलासपुर के लिए रवाना हो गई।

पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ी इस कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह भी साबित हुआ कि सही नेतृत्व और तकनीक के इस्तेमाल से हर गुमशुदा को सुरक्षित वापस लाया जा सकता है।

Related Post