कोरिया में विगत दिनों से असामाजिक तत्वों के द्वारा दूसरे राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर कोरिया जिला में खपाये जाने कि सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे मामले को गम्भीरता से लेते हुये विषेश टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग न्यु स्कार्पियो एन में पुलिस की लाल नीली बत्ती लगाकर ओडीसा संबलपुर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का जखीरा अवैध रूप से परिवहन कर जिला कोरिया में खपाने हेतु लाया जा रहा है।
थाना पटना क्षेत्रान्तर्गत डुमरिया नाका में घेराबंदी किया गया जिस पर सफेद रंग न्यु स्कार्पियो एन कं० CG 04 QC-7406 नम्बर प्लेट जिस पर पुलिस की लाल नीली बत्ती लगे वाहन को रोककर तलासी लेने पर वाहन में दो व्यक्ति थे खोज बीन करने पर स्कार्पियो वाहन के पीछे चार बोरी में 74 किलो 450 गाम अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखे थे। जिसका बाजार मुल्य 1116750 (ग्यारह लाख सोलह हजार सात सौ पच्चासं) रूपये है। तस्करी में परयुक्त न्यु स्कार्पियो वाहन का मुल्य 200000 रूपये है। कुल जुमला रकम 3100000 (ईक्तीस लाख रूपये) का बरामद होने पर आरोपी के विरूद्ध थाना पटना में अप० कं0 78/25 धारा 20 बी एन०डी०पी०एस० एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।