बस्तर में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम, 13 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा—
"हर्ष का विषय है कि इस साल पुनर्वास ज्यादा और गिरफ्तारी कम हो रही है। हमारी सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।"
बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस पर हमला
विजय शर्मा ने कांग्रेस के बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर मांगी गई सूची के सवाल पर कहा—
कांग्रेस उन्हें वोट बैंक समझती है, हम मिलवा देंगे कौन कहाँ है। ऐसे लोगों के आने से समाज में अपराध और दूषण बढ़ता है। हमने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिससे जनता सीधे जुड़ सकती है।"
7 से 9 जुलाई तक विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, कांग्रेस पर तंज
उपमुख्यमंत्री ने कहा—
"प्रशिक्षण जरूरी होता है, कांग्रेस को लगता है उन्हें सब पता है, लेकिन उन्हें पिछली सरकार के घोटालों की चिंता करनी चाहिए – शराब, कोयला, डीएफ सभी मामलों में लोग या जेल में हैं, बेल पर हैं या खेल में हैं – सबको जेल भेजा जाएगा।"
खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी तीखा हमला
"खड़गे जी जिस तरह सनातन परंपरा का अपमान करते हैं, छत्तीसगढ़ उनका स्वागत नहीं करेगा। उनके आने से प्रदेश को कोई लाभ नहीं होने वाला।"
नक्सलियों का आत्मसमर्पण और उपमुख्यमंत्री के तीखे तेवर से साफ है कि सरकार अब दो मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है—आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक जवाबदेही।
