जांजगीर-चाम्पा जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम धरदेई में रेड कार्यवाही कर 03 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
जुवाड़ीयानो का नाम
01. जितेन्द्र कुर्रे पिता जमुना प्रसाद कुर्रे निवासी कोड़ा भाट वार्ड नंबर 01 थाना पामगढ़
2. संतराम यादव पिता विश्वकर्मा यादव निवासी वार्ड नंबर 8 मेंहदी थाना शिवरीनारायण
3. दिनेश केवट पिता पितराम केवट निवासी राहौल वार्ड नंबर 15 थाना शिवरीनारायण
