जांजगीर-चाम्पा ब्रेकिंग न्यूज दिनांक 02.07.25
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आहत दिनांक 01.07.2025 को अपने साथी के साथ लोहर्सी चखना दुकान के पास में बैठा था, उसी समय दोनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पास गये और बोले कि हमे शराब पीना है शराब पीने के लिए पैसा दो जिस पर प्रार्थी द्वारा अपने पास पैसा नही है बोला तो दोनो आरोपी नाराज हो गये और अश्लील गाली गलौच करते हुए, जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी स्वपनिल यादव ने डण्डा से एवं अनुराग ने हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/25 धारा 119(1), 296, 351 (3), 115(2), 3(5) bNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वपनिल यादव व अनुराग उर्फ लक्की यादव को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
