चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले 02 आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

जांजगीर चांपा दिनांक 12/8/25 को आकाश कुर्रे (मृतक) निवासी झलमला, करण सोनी निवासी झलमला एवं शिव बघेल निवासी बाना थाना अकलतरा तीनों मिलकर तरौद भट्ठी से शराब खरीदे उसके बाद कुछ दूर जाकर तीनों शराब पीए शराब पीते समय तीनों एक दूसरे को गली गलौच करते हुए आपस में लड़ाई झगड़ा हो गए, लड़ाई झगड़ा में आरोपी शिव बघेल और करण सोनी एक साथ मिलकर आकाश कुर्रे को पकड़ लिए और करण सोनी द्वारा चाकू से उसके पेट में वार कर दिया, जिससे आकाश कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका बिलासपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गया। जिसकी सूचना थाना अकलतरा पुलिस को मिलने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103(1), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आरोपियों हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी


(01) करण सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी झलमला थाना मुलमुला

(02) शिव कुमार बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी बाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

Related Post