राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड अरनोद से हुई, जो थाना परिसर तक रन वॉक के रूप में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डिप्टी चंद्रशेखर पालीवाल थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा,ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एकता दौड़ में सभी सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखियां, यूथ सीएलजी सदस्य तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बस स्टैंड पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इसके बाद एकता व भाईचारे के संदेश के साथ दौड़ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश की एकता में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना रहा।

Related Post