प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आज कोरबा मंडल किसान मोर्चा के महामंत्री रिपु जायसवाल के निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने, जिन्होंने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उस पर विचार किया।
कार्यक्रम के उपरांत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अभियान को सभी ने मातृभक्ति और पर्यावरण सरंक्षण के अनोखे संगम के रूप में सराहा।
इस अवसर पर गिरिश नामदेव, नवीन अरोड़ा, विनय जायसवाल, नवनीत राहुल शुक्ला, बीरू पाहुजा, विजय गुप्ता, दीपक यादव, वार्ड पार्षदगण और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक रिपु जायसवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा— प्रधानमंत्री जी के विचार समाज को जागरूक करने वाले हैं, और हम सब मिलकर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह आयोजन न केवल "मन की बात" को सामूहिक रूप से सुनने का अवसर बना, बल्कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी फैलाया गया।
