प्रभात एवं बाइक रैली में गूंजा ‘जयघोष’, जिले में छाया देशभक्ति का उत्साह, आमजन ने किया ब्लड डोनेट

वंदे मातरम@150 

 

प्रभात एवं बाइक रैली में गूंजा ‘जयघोष’, जिले में छाया देशभक्ति का उत्साह, आमजन ने किया ब्लड डोनेट

 

राष्ट्रगीत राष्ट्र की एकता एवं अस्मिता का प्रतीक – जिला कलेक्टर

 

प्रत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम@150’ के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रभात रैली, बाइक रैली, शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों में जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया एवं पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।Uploaded Image

 

शहीद स्मारक से गांधी चौराहे तक निकली प्रभात रैली

 

जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने शहीद स्मारक परिसर से प्रभात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नीमच नाका होते हुए गांधी चौराहा पहुंची, जहां नगर परिषद प्रांगण में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। जिला कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ हमारी राष्ट्रीय चेतना, अखण्डता और एकता का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरित किया।Uploaded Image इस अवसर पर एडीएम विजयेश कुमार पंड्या, सीईओ पर्वत सिंह चुंडावत, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा, एसीईओ धनदान देथा, उपायुक्त टीएडी नीता वसीटा, सीडीईओ के.के. तेतरवाल, सहायक निदेशक (महिला अधिकारिता) नेहा माथुर, डीआईसी मंजू माली, गाइड सीओ रेखा शर्मा सहित अन्य अधिकारी , स्काउट गाइड एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Related Post