पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत: पढ़ें संपूर्ण व्रत कथा और जानें इसका महत्व

आज पूरे देश में सुहागन महिलाएं श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत रख रही हैं। यह व्रत विशेष रूप से पति की दीर्घायु, आरोग्यता और सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

 

कैसे सावित्री अपने तापों बल से अपने पति की जान वापस लाकर उन्हें जीवनदान दिया

 

व्रत के दिन महिलाएं वटवृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और देवी सावित्री की कथा का पाठ करती हैं। यह कथा पौराणिक काल की है, जिसमें सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाकर उन्हें जीवनदान दिया था। इस कथा में प्रेम, समर्पण और नारी शक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिलती है।

सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर पूजा की तैयारियों में जुट जाती हैं। वटवृक्ष की पूजा में रोली, मौली, जल, फूल, फल, धूप-दीप आदि का प्रयोग किया जाता है। महिलाएं वटवृक्ष की परिक्रमा कर, उसके तनों में सूत लपेटती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण व पाठ करती हैं।

 

वट सावित्री व्रत कथा संक्षेप मेंUploaded Image

 

राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री का विवाह वनवासी सत्यवान से हुआ था। विवाह के बाद जब सावित्री को ज्ञात हुआ कि उसके पति की मृत्यु निकट है, तो उसने व्रत रखकर कठोर तपस्या की। जब यमराज सत्यवान के प्राण लेने आए, तो सावित्री ने अपनी बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प से उन्हें प्रसन्न कर सत्यवान को जीवनदान दिलवाया।

 

इस व्रत को करने से महिलाएं न केवल अपने पति की लंबी उम्र की कामना पूरी करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मबल और मन की शक्ति भी प्राप्त होती है। धार्मिक आस्था और नारी शक्ति का संगम है वट सावित्री व्रत, जो आज भी समाज में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है।

 

Related Post