मुर्गी बचाने कुएं में उतरे दो सगे भाई, जहरीली गैस से मौत – गांव में मातम , जांच में जुटी पुलिस

बेलगहना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करही कछार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मुर्गी को बचाने के प्रयास में दो सगे भाइयों की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

Uploaded Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी दीपक पटेल और दिनेश पटेल पशुपालन एवं मुर्गी पालन का कार्य करते थे। उनके पशुबाड़े के पास एक गहरा कुआं था। इसी कुएं में अचानक एक मुर्गी गिर गई। मुर्गी को बचाने के लिए सबसे पहले दिनेश पटेल कुएं में उतरा लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया। उसे निकालने के लिए उसका सगा भाई दीपक भी कुएं में कूद गया, पर वह भी बाहर नहीं निकल सका।

जब दोनों भाई काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान जब लोग कुएं के पास पहुंचे तो उसमें दोनों की लाश तैरती मिली। इस घटना की सूचना तुरंत बेलगहना पुलिस को दी गई।

पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद देर रात दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण दोनों बेहोश हो गए और फिर डूबने से उनकी मौत हो गई।

Related Post

Hg