कोंडागांव, 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ अभियान के तहत सोमवार को कोंडागांव शहर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेंडी के निवास पर तिरंगा ध्वज फहराया।
इसके साथ ही पार्षद ललित देवांगन एवं पारितोष सेन के निवास पर भी राष्ट्रध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डों के पार्षद घर-घर पहुंचकर तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षदगण, एल्डरमैन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।
