छुरिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक आज अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्वागत के साथ किया गया, जहां संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला महामंत्री (संगठन) राहुल तिवारी, जिला महामंत्री राजू सिंह, जिला सचिव सीमा यादव, जनपद सदस्य चंद्रिका वर्मा, जिला सचिव प्रदीप पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य केदार यादव एवं अमित अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 2 मई को खुर्सीटीकूल में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रस्तावित दौरे एवं मजदूर दिवस के अवसर पर ‘बोरे-बासी दिवस’ मनाने की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र की जनता तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाकर इसे सफल बनाएं।
बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी—कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, उपाध्यक्ष भिखम देवांगन, तामेश्वर साहू, दिनु राम साहू, हिरदे राम साहू, ललित कुमार साहू, धनेन्द्र कोठारी, अश्वन सिन्हा, प्यारे लाल मंडावी, नीलेश पाल, चमेली कंवर; सचिव रेवा राम लाडेकर, रामायण साहू, राजू सिंह राजपूत, कुलदीप साहू, मोहम्मद वसीम कुरैशी तथा कार्यकारिणी सदस्य जीवन खांडे, मोहम्मद आरिफ खान, ईश्वरी मिरी, अजय चंद्रवंशी, महानंद खुबरागढ़े, परमानंद साहू, डिमेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
