छुरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला राजनांदगांव की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। जारी सूची में छुरिया क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता सोहन साहू को भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरीहा के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर की गई है। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चिन्दु सोनकर द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
सोहन साहू पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल छुरिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाई है। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सोहन साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही।
उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छुरिया सहित जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
