कोंडागांव में पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

कोंडागांव, 14 दिसंबर 2025 | छत्तीसगढ़ पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-2024 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कोंडागांव में विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यह हेल्प डेस्क कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कोंडागांव में दिनांक 14 दिसंबर 2025 से आगामी 03 दिवस तक निरंतर संचालित रहेगा।

Uploaded Image

हेल्प डेस्क का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवेदकों की शंकाओं एवं समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। अभ्यर्थी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हेल्प डेस्क में उपस्थित होकर अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07786-296014 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

 

हेल्प डेस्क के प्रभारी सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कोंडागांव (मोबाइल नं. 9479268954) रहेंगे। उनके सहयोग हेतु श्रीमती स्निग्धा सलामे, उप पुलिस अधीक्षक (जीविशा), संदीप कोर्राम, सउनि(अ) स्थापना शाखा प्रभारी, सउनि. दिनेश डहरिया, आरक्षक 400 चैतराम मरकाम एवं आरक्षक 474 गिरजाशंकर देव की ड्यूटी लगाई गई है।

 

पुलिस प्रशासन ने भर्ती से संबंधित सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में हेल्प डेस्क से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Related Post