छत्तीसगढ़ में लू का कहर: पारा 43 डिग्री पार, अगले 3 दिन और बढ़ेगी गर्मी

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के पड़ने के साथ तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। वहीं बिलासपुर, रायपुर और पेंड्रा रोड में भी तेज गर्मी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद टेम्प्रेचर स्थिर रहने का अनुमान है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में आज से तीन दिन बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर संभाग में भी इसका असर दिख सकता है।

मौसम साफ होने के बाद रायपुर में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा करीब 25 डिग्री रहा.आज दिन का तापमान 41 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पहुंच सकता है।

Related Post