थाना चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रूप से बिक्री के लिए 40 पाव देसी प्लेन शराब का परिवहन कर रहे आरोपी रमेश चंद्र खरे (उम्र 56 वर्ष, निवासी कोसमंदा) को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जब्ती विवरण:
40 पाव देसी प्लेन शराब (कीमत ₹3200)
परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), उपनिरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रआर. प्रकाश राठौर, मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत, खेमचरण की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
