युवा शक्ति और आदिवासी युवा छात्र संगठन ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव, 19 जुलाई। युवा शक्ति एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला कोंडागांव ने शनिवार को नगर में संयुक्त रूप से रैली निकालकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रैली के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय उरांव को सौंपा।

 

ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजसेवी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का नैतिक समर्थन व्यक्त करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की गई। साथ ही NEET-2026 में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, CG Board कक्षा 10वीं-12वीं एवं CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलों की जवाबदेही तय करने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

संगठनों ने कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सरकार को लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से इन मुद्दों का शीघ्र एवं सम्मानजनक समाधान करना चाहिए।

Related Post