प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मिले युवा नेता और शायर ऋषभ देव राठौर

कोरबा। 16 सितम्बर को प्रदेश प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट का कोरबा प्रवास “वोट चोर गद्दी छोड़” एवं “वोटर जनाधिकार यात्रा” के लिए हुआ। इसी दौरान रामपुर विधानसभा के युवा नेता एवं शायर ऋषभ देव राठौर अपनी लिखी नज़्म लेकर कोरबा पहुंचे। भीड़ और समयाभाव के चलते वे मंच से अपनी नज़्म प्रस्तुत तो नहीं कर पाए, लेकिन उनकी आत्मीय मुलाकात सचिन पायलट से हुई।

 

मुलाकात के अवसर पर ऋषभ देव राठौर ने अपनी लिखी शायरी के साथ सचिन पायलट को उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की। तस्वीर देखकर श्री पायलट ने उन्हें धन्यवाद दिया और शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं विधायक फूल सिंह राठिया ने भी युवा नेता का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

युवा नेता ने सचिन पायलट के माध्यम से अपने आदर्श व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिलने की इच्छा जताई। उन्होंने अपनी इस खास मुलाकात का श्रेय डॉ. चरणदास महंत एवं अपने नेता फूल सिंह राठिया को दिया।

 

ऋषभ देव राठौर ने कहा कि वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है और युवाओं में इसके प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि देश में बदलाव की बयार चल पड़ी है तथा राज्य और केंद्र की सत्ता में शीघ्र ही परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Related Post