जांजगीर-चांपा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत आज पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ स्थित डीएव्ही स्कूल ग्राउंड में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ और शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
जनप्रतिनिधियों ,अतिथियों एवं अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे,अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़, रंजना मानेश जांगड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, जिला पंचायत सदस्य संतोषी मनोज रात्रे, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला अजय साहू , जनपद सदस्य जय कुमार साहू,जनपद सदस्य राजू राय , जनपद सदस्य श्री रामगिलास खुंटे, संतोष लहरे यशवंत साहू , शिवेन्द्र प्रताप सिंह , गुरूदयाल पाटले, ब्यास वर्मा , सुखराम मधुकर , गुलाब सिंह चदेल, आनंद मिरी, सरपंच पुष्कर दिनकर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
शिविर में अन्नप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वस्थ विकास का संदेश दिया गया। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख तथा जॉब कार्ड भी प्रदान किए गए।
निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में आयोजित आजीविका ऋण मेले के अंतर्गत कुल 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया। वहीं 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई तथा 86 प्रकरणों में 2.71 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित की गई।
बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के 58 प्रकरणों में 1.29 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति तथा 86 प्रकरणों में 2.72 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। मुद्रा ऋण के अंतर्गत 6 प्रकरणों में 6 लाख रुपये की राशि स्वीकृत तथा 2 प्रकरणों में 2 लाख रुपये का वितरण किया गया। महिला उद्यमी ऋण के अंतर्गत 26 प्रकरणों में 26 लाख रुपये की राशि का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 1 क्लेम में 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण के चेक प्रदान किए गए। स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में 20 नई लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पोर्टेबल एक्स-रे, एनसीडी जांच एवं नेत्र परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मौके पर जांच कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया।
आगामी शिविर इन स्थानों पर
इसी क्रम में 05 अक्टूबर को बलौदा के अटल समरसता भवन जावलपुर, 06 अक्टूबर को नवागढ़ के हाई स्कूल परिसर ग्राम पंचायत सेमरा तथा 08 अक्टूबर को बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
