विश्व आदिवासी दिवस: रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वृक्षारोपण के साथ मनाया गया उत्सव

बलौदा, 9 अगस्त — विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बलौदा में आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा और हाथों में तीर-कमान लिए समाज के लोग धनवार पारा बेलियाडीह से रवाना होकर अंबेडकर चौक होते हुए बिरसा मुंडा चौक, रामनगर पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर और प्रकृति देव की पूजा-अर्चना के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेंजर श्री सुखदेव प्रसाद राठीया ने जल, जंगल और जमीन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता प्रविण डहरिया, डिप्टी रेंजर रामकृष्ण बिंझवार, सर्व आदिवासी समाज की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राजेंद्र कंवर, आदिवासी नेता राजेंद्र कंवर समेत अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गंगोत्री कंवर ने बालिका शिक्षा और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जबकि राजेंद्र कंवर ने इसे केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का संकल्प बताया। उन्होंने युवाओं से आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी पारंपरिक धरोहर को संजोने की अपील की।

 

कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। आयोजन में पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार मिरी ने किया और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इसमें शामि

ल हुए।

Related Post