रायगढ़- बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी लाइन के विस्तार के साथ रायगढ़ स्टेशन में भी लाइन का काम चल रहा था। जिसके चलते कुछ एक्सप्रेस और लोकल गाड़ियों सहित लगभग दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया थाl
रायगढ़ से जनशताब्दी एवं गोंडवाना एक्सप्रेस जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया गया है lजिससे अब यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगीl यहां बता दें कि 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायगढ़ में चौथी लाइन के विस्तार को लेकर अलग-अलग तारीखों के लिए ब्लॉक लिया गया था l विगत 15 दिनों से स्टेशन में चल रहे रेलवे लाइन के कार्य के चलते लोकल सहित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया था, जिसके चलते मुंबई-हावड़ा रुट पर चलने वाली करीब दो दर्जनों का परिचालन रद्द किया गया था l
जनशताब्दी व गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को विगत 15 दिनों से बिलासपुर जाना पड़ता था, क्योंकि गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ से हजरत निज़ामुद्दीन तक जाती है। रेलवे के काम की वजह से इसे बिलासपुर से रायगढ़ के बीच रद्द कर दिया गया था, और इसे भी बिलासपुर से रायगढ़ के बीच रद्द किया गया था, जो अब सामान्य रुट पर चलने लगी है।
