रायगढ़। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से सबको चौंका देने वाली और दिल को दहला देने वाली घटना की सूचना प्राप्त हुई है। ग्राम कपियाभौना में पत्नी से मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर घर के मवेशी को कुल्हाड़ी से मार डाला। विदित हो की घर के मवेशी को बेचने को लेकर एक मामूली से विवाद में इतना बड़ा रूप लिया कि व्यक्ति खून का प्यासा अपनी बीवी को मारना चाहता था, लेकिन जब वह नहीं मिली तो घर में बंधे मवेशी को ही धारदार हथियार से काट डाला तब जाकर उसका गुस्सा शांत हुआ।
बकरी बेचने को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार घटना 24 अगस्त की है। ग्राम कपियाभौना चोट्टोपारा निवासी रामधनी एक्का (49 वर्ष) अपनी पत्नी बिमला एक्का से घर की बकरी बेचने की बात से इतना नाराज हुआ कि वह गुस्से से आग बबूला हो उठा। पत्नी ने बकरी बेचने से इंकार किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला करने की कोशिश की। पति-पत्नी के विवाद में इतना भयावह रूप ले लिया कि पति अपनी पत्नी के जान का प्यासा हो गया और कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का जान लेने की कोशिश करने लगा । जिससे पत्नी डर के घर से बाहर भाग गई। जब पति द्वारा इधर-उधर खोजे जाने पर भी पत्नी नहीं मिली तो वह जिस मवेशी के कारण विवाद हुआ था इस मवेशी को कुल्हाड़ी से काट डाला तब जाकर उसका गुस्सा शांत हुआ l
पति के इस कृत्य से डरी हुई पत्नी ने की शिकायत
पीड़िता बिमला एक्का ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति आए दिन घर में विवाद करता है जिससे पूरे घर में डर का माहौल है और छोटी-छोटी बातों पर उसकी जान लेने की बात करता है । जिससे वह परेशान है।
आरोपी पर कई संगीन धाराओं पर जुर्म दर्ज
पुलिस ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 140/2025 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 325 बीएनएस,351(2), तथा पशु क्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस का ऐसे लोगों को सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन मैं ऐसे लोगों को साफ संदेश दिया है कि समाज में शांति से रहने का जितना अधिकार मानव जाति को है उतना ही समान अधिकार पशु पक्षियों को है उन पर अत्याचार करना एक जुर्म है और ऐसे लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत माफ नहीं किया जा सकता l
