सीतामाता अभयारण्य रेंज ज़ाखम में खैर तस्करी का पर्दाफाश, 6 टन लकड़ी जब्त

सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य रेंज ज़ाखम में वन विभाग की टीम ने खैर तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन छिली हुई खैर की लकड़ी और एक ट्रक जब्त किया है।Uploaded Image

 

उपवन संरक्षक वन्यजीव चित्तौड़गढ़ राहुल झाझड़िया और सहायक वन संरक्षक राम मोहन मीणा के निर्देशन में चल रहे वन्य एवं वन्यजीव सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

 रेंज वन्यजीव जाखम टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान धरियावद की ओर से एक अशोक लीलैंड आयशर ट्रक MP43H9927 आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर छोड़े गए ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 6 टन खैर की छिली हुई लकड़ी मिली।Uploaded Image

वन विभाग ने वाहन और लकड़ी को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई में सोमेश्वर त्रिवेदी क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम, प्रशांत पाटीदार क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय,रमण लाल मीणा सहायक वनपाल,वनरक्षक रमेश मीणा, रताराम गरासिया, कमलेश मेघवाल, नवीन मीणा, महिपाल सिंह, शिवसुंदर सिंह, गौरवपाल सिंह, सुनील डामोर तथा होमगार्ड मोहनलाल की विशेष भूमिका रही।

 

 

Related Post