आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से जुड़े एक मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना चौक में दर्ज मु0अ0सं0 95/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत यह कार्रवाई की गई। 19 जून 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों में अभियुक्ता उर्मिला पत्नी राजाराम की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
अभियुक्ता का विवरण:
उर्मिला पत्नी राजाराम, निवासी धरमौली टोला डूमरभार, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 शिवम कुमार सिंह
का0 किशन गौड़
रि0म0का0 अंजली भारती
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
