विकसित भारत संकल्प सभा में गूंजा विश्वास का स्वर, भाजपा ग्रामीण मण्डल अकलतरा द्वारा संकल्प सभा आयोजित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार कार्यकाल ग्यारह वर्ष होने पर संकल्प से सिध्दि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा ग्रामीण मण्डल अकलतरा द्वारा मण्डल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन ग्राम सांकर में हुआ। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन एंव भाजपा नेत्री प्रतिमा डहरे रही। जितेंद्र देवांगन ने संकल्प पत्र के साथ संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जो जो संकल्प लिए थे उसे आज सिद्ध किये है यही संकल्प से सिद्धि है भारत का मान आज विश्व पटल पर कितना ऊँचा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतिम चरण व्यक्ति के लिए कार्य करती है गांव गांव में आवास, किसानों को सम्मान निधि ,आयुष्मान से मुफ्त इलाज,मुद्रा लोन ,शिक्षा लोन के साथ सड़क का जाल पूरे देश को जोड़ दिया है भारतीय रेल की चलिस हजार किलो मीटर नई रेल की पटरी लगाई गई है।चिनाब नदी में ब्रिज का निर्माण जैसे अनेक कार्य मोदी जी के सरकार संकल्प लिए कार्यो को सिद्ध किये है।श्रीमती प्रतिमा डहरे ने कहा की मोदी ने ग्यारह वर्ष में महिलाओ के लिए लगातार कार्य कर रहे है नारी शक्ति आज शसक्त बनी है नारी की सम्मान में कानून को और मजबूत बनाये है।

 

  जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम ने कहा ग्यारह साल बेमिसाल सेवा सुशासन,गरीब कल्याण का कार्य मोदी सरकार कर रही है।संकल्प से सिद्धि अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाये गए है।

   मण्डलअध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि विकसित भारत का अमृतकाल में भाजपा सरकार विभिन्न योजनाए चलाये जा रहे है।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रेमसागर कश्यप ने किया एंव आभार व्यक्त मंडल महामंत्री सुबोध थवाईत के द्वारा किया गया।इस पर रामशंकर पाण्डेय,लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय,धनंजय सिंह,जितेंद सिंह,राधेश्याम साहू,प्रमोद सिंह,हैवस राम टांडे, रवि निर्मलकर,रोहित पाटले ,ललित सोनी,गणेश साहू,अजय सागर,महिला मोर्चा प्रभा सिंह, गोमती कंवर जनपद सदस्य ,सानू सिंह जनपद सदस्य संकर,नारायण साहू,लुकेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।"

Related Post