उत्तर प्रदेश महराजगंज पार्टी के दौरान पिस्टल से हुआ आकस्मिक फायर, युवक की उपचार के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश महराजगंज पार्टी के दौरान पिस्टल से हुआ आकस्मिक फायर, युवक की उपचार के दौरान मृत्यु 

 

ग्राम समरधीरा चौराहे पर स्थित अण्डे की दुकान पर चार दोस्त बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान जिसान हाशमी के पास मौजूद पिस्टल एवं कारतूस को सभी दोस्त हाथ में लेकर देख रहे थे इसी क्रम में एक युवक द्वारा पिस्टल में कारतूस लोड कर ट्रिगर दबाया गया, लेकिन फायर नहीं हुआ।बाद में पिस्टल दूसरे युवक द्वारा अपने हाथ में लेकर ट्रिगर दबाने पर अचानक फायर हो गया, जिससे सामने बैठे जिसान हाशमी के सिर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है प्रकरण में नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है प्रारंभिक जांच में घटना दोस्तों के बीच पिस्टल के साथ लापरवाहीपूर्वक किए गए प्रयोग के दौरान हुए आकस्मिक फायर के कारण होना प्रकाश में आया है।* प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

Related Post