उत्तर प्रदेश महराजगंज- सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है महराजगंज स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी
नई पॉलिसी के अनुसार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान या वर्दी में वीडियो, सेल्फी या रील बनाने पर प्रतिबंध है पुलिसकर्मी किसी भी गोपनीय दस्तावेज या अभियुक्तों से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा नहीं कर सकते वरिष्ठ अधिकारियों या विभाग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में अशोभनीय गतिविधियां कर रहे थे इससे विभाग की छवि को नुकसान पहुंच रहा था पुलिसकर्मी अपने निजी अकाउंट से जनसेवा और मानवीय कार्यों की जानकारी साझा कर सकते हैं हालांकि, उन्हें स्पष्ट करना होगा कि ये विचार व्यक्तिगत हैं
एसपी ने सभी प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से जिम्मेदार नागरिक की तरह सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की उन्होंने कहा कि इससे पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बनी रहेगी। लोगों के बीच पुलिस विभाग की छवि धूमिल नहीं होगी
