नौतनवा में कल आएगें यूपी के मुख्यमंत्री

नौतनवा में कल आएगें यूपी के मुख्यमंत्री

प्रशासन अलर्ट...

 

 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज में थाना नौतनवा क्षेत्रान्तर्गत* प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान *सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, जनसुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं* का गहनता से जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सकुशल संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

#Mahrajganj Maharajganj Police #Yogiaditaynath #mahrajganj

Related Post