जांजगीर-चांपा मुलमुला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटीघाट, कोनारगढ़ मोड, त्रिमूर्ति चौक, बनाहिल चौक, नरियरा चौक, में राहगीरों को मुलमुला पुलिस के द्वारा ऑपरेशन उपहार के तहत दो पहिया वाहन चालकों रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में निःशुल्क 50 नग हेलमेट वितरण किये। ऑपरेशन का उद्देश्य परस्पर एक दूसरे को हेलमेट का उपहार देकर उसके जीवनभर की उपयोगी चीज़ को देना है जैसा कि किसी के जन्मदिन, विवाह, एनिवर्सरी, सामाजिक कार्यक्रम आदि अवसरो पर ऐसे उपहार दिए जाए तो जन जागरुकता की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा परस्पर हेलमेट पहनने को प्रेरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य है। इस अवसर पर मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल, फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रमोद महार, बलवीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, राजेन्द्र राठौर, सहित अन्य स्टाप व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हेलमेट पहनने की आदत
न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा की पहली ढाल है। आप सभी का यह प्रयास न केवल लोगों को जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करेगा कि जीवन की कीमत किसी जुर्माने से नहीं, जिम्मेदारी से समझी जाती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य

हेलमेट पहनकर मोटर सायकल चलाने के लिए जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील।
जान-माल की सुरक्षा पर बल
यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालना, सुरक्षित वाहन चलाने की महत्ता को समझना।
